ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम के उत्तरी हरिद्वार के वार्ड 04 खड़खड़ी कुंज गली में मेयर अनिता शर्मा की उपस्थिति में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सुभाष कपिल ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि मैंने विपरीत परिस्थितियों में भी हरिद्वार नगर निगम में विकास कार्य किए हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड में बिना भेदभाव के सभी पार्षदों को विकास के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है जिससे वेअपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करा सकें और वो सभी विकास कार्य करा रहे हैं। वार्ड नंबर 04 के पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि आज इन निर्माण कार्यों का उद्घाटन हुआ है इसके पूर्ण होने पर यहां के निवासियों को बहुत सुविधा मिलेगी आगे भी जनहित में कार्य करता रहूंगा। सुभाष कपिल ने कहा ये विकास कार्य काफी समय से रुके हुए थे अब इनके होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर मेयर पति अशोक शर्मा, पार्षद महावीर वशिष्ठ, कविता वशिष्ठ व्यापारी नेता मयंक मूर्ति भट्ट समाजिक कार्यकर्ता ललित सचदेवा, रिशभ वशिष्ठ ,हिमांशु कपिल आदि सहित वार्ड 04 के अनेक निवासी उपस्थित रहे मेयर अनीता शर्मा ने सभी को मिष्ठान का वितरण कर शुभकामनाएं दीं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।