ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के हरिद्वार जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के बनने पर युवाओं में जोश दिखाई दिया। विक्रम भुल्लर ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शीर्ष नेताओं का आभार जताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को जोड़कर पार्टी को मजबूती मिलने को काम होगा।
विक्रम को बधाई देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, अंकित चौहान, सतविंदर सिंह, पार्थ दुबे, प्रिंस जमदग्नि, अंकित चौधरी, रिंकी राजपूत, सचिन बेनीवाल, विकास गर्ग, जॉनी गुर्जर, श्रवण चौहान, प्रदीप चौहान, विवेक चौहान, चेतन कोचर, गोविंद, अभिनव चौहान, वीर गुर्जर, वैभव चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर, सोहन वीरपाल, सुशील राठी, मनोज गौतम, दीपांशु विद्यार्थी, प्रमोद शर्मा, रोहित बालियान, अबे चौधरी, संजीव चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि ने बधाई दी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।