मनोज सैनी
हरिद्वार। 22 मार्च विश्व जल सरक्षंण दिवस, यह महत्वपूर्ण दिवस को जीवन के अमृत भूजल के महत्व को याद करने के साथ ही इसके स्थायी प्रबंधन के लिए जागरूकता फैलाता है।
इस विशेष दिवस पर श्री संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक सन्देश प्रसारित किया जिसमें आई जी कुम्भ ने सभी श्रद्धालुओं से कहा कि आज विश्व जल दिवस जैसा महत्वपूर्ण दिवस है। जिस पर हमें मानवता एवमं प्रकृति सरक्षंण जैसे मार्मिक एवम महत्वपूर्ण पहलूओं को देखते हुए सोचना चाहिए।
महाकुम्भ जैसे पर्व पर जल सरक्षंण जैसे गम्भीर विषय को सहेजते हुए आईजी कुम्भ ने कहा कि माँ गंगा को भक्ति-शक्ति ओर पवित्रता के लिये श्रेष्ठतम माना गया है। इस विशाल पर्व पर हमे माँ गंगा के घाटों पर स्वच्छता के लिए अधिक सवेदनशील रह कर कार्य करना है और ध्यान देना है हमे किसी भी प्रकार से चाहे वो साबुन हो केमिकल हो या गन्दे कपड़े हों या अन्यत्र वस्तु से घाटों को बचाना है यह हम सभी का कर्तव्य है जिम्मेदारी है।

More Stories
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।