मनोज सैनी
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन दरों में रूपये 100 प्रतिमाह की दर से वृद्धि कर रुपये 1500 प्रतिमाह कर दी गई है।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव एल फैनई ने बताया कि दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा महिलाओं की पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह हो गई है, पेंशन योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा अब सीधे हर तीन माह में 4500 रुपये की पेंशन भेजी जाएगी। इससे पूर्व मार्च माह तक हर तीन माह में पेंशनधारियों के खाते में 1400 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 4200 रुपये पेंशन भेजी जा रही थी। पेंशन में वृद्धि होने से समस्त पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।