मनोज सैनी
देहरादून। इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइओं की बहुत ज़रूरत पड़ रही है। ज्यादातर समय पर मिलते नहीं है और यदि मिलती है तो मनमर्जी से रेट वसूल किए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है, इसी कड़ी को बढ़ाते हुए मदन धीमा नामक व्यक्ति को ऑक्सीजन की ज़रूरत थी जब उन्हें सिलेंडर कहीं नहीं मिला तब वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में आए जिसके बाद महानगर अध्यक्ष लाल चाँद शर्मा, संजय किशोर, फारूक राव ने मदन धीमा को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा का कहना है कि इस विपत्तिकाल में कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी जनता की सेवा के लिए तत्पर है हमसे जो कोशिश होती है हम वो लोगों के लिए कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा की इसके साथ- साथ पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क,सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

More Stories
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।