मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर थाना क्षेत्र के कुल 155 किरायेदारों/बाहर से आने वाले फड़/ठेली लगाने वाले व मजदूरों के सत्यापन तथा पूर्व में मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न करने पर मौके पर 02 मकान मालिकों का नगद रुपये 10000 व 04 का मकान मालिकों के 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गये।

बतातें चलें कि वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत ज्वालापुर क्षेत्र में भी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र पांवधोई ईदगाह रोड बाबर कॉलोनी में सत्यापन की कार्रवाई की गई।

सत्यापन के दौरान मौके पर 155 लोगों के सत्यापन किए गए तथा 02 मकान मालिकों का काफी समय से सत्यापन ना करने पर मौके पर रुपये 10000 नगद तथा 04 का 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत माननीय न्यायालय का चालान किया गया तथा लोगों को सत्यापन कराने हेतु जागरूक व निर्देशित किया गया। भविष्य में सत्यपान अभियान जारी रहेगा।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।