अरुण सैनी।
हरिद्वार। सत्यम ऑटो कम्पनी से निकाले गये कर्मचारियों का पिछले 20 दिनों से चल रहे आन्दोलन को समर्थन देने आज उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व उत्तराखण्ड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने धरना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने 2100/- रुपये की सहायता के साथ कहा कि उत्तराखण्ड की जनता ने उत्तराखंड के निर्माण में जो अपना बलिदान दिया था और जिस अच्छे उत्तराखण्ड की कल्पना की थी उस उत्तराखण्ड में बाहर से पूंजीपति आकर उत्तराखण्ड में अपनी कम्पनी लगाकर उत्तराखण्ड के लोगों को ही कम्पनी से बाहर निकालकर उनका उत्पीड़न व शोषण कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्यम ऑटो से बाहर किये गए सभी मजदूरों को पुनः बहाल किया जाए अन्यथा उक्रांद कम्पनी से निकाले गए मजदूरों को बहाल कराने के लिये है स्तर पर लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी कीमत पर अब मजदूरों, कर्मचारियों का उत्पीड़न व शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल