नैनीताल ब्यूरो
नैनीताल। सरोवर नगरी में सीआरएसटी स्कूल के पास पिछले तीन दिनों से पानी की लाइन टूटने के कारण शहर के अत्याधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र इस पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जिससे पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने तत्काल प्रभाव से उपजिलाधिकारी व जलसंस्थान के अधिशासी अधिकारी को संज्ञान लेने को कहा जिस प्रशासन उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य स्वयं जल संस्थान के अधिकारियों के साथ आज सीआरएसटी पानी की लाइन को खुद जुड़वाने चले गये। उन्होंने नैनीताल शहर की जनता को विश्वास दिलाया है कि यह परेशानी जल्द से जल्द ठीक करवा दी जायेगी।
उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारी को निर्देशित किया है कि यह कार्य दो से तीन दिनों पूर्ण कर प्रशासन को रिपोर्ट दें ताकि यहाॅ के नागरिकों को पानी समय से दिया जा सके।

More Stories
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।