Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सीएट द्वारा दी गयी 20 बाइक एम्बुलेन्स का आखिरकार मेलाधिकरी ने तीन दिन बाद किया उद्घाटन

शशांक गुप्ता
हरिद्वार। कुम्भ मेले में संकरी गलियों में बीमार यात्रियों को कोई तकलीफ न हो इसके लिये सीएट की तरफ से मरीजों को लाने के लिये 20 बाइक एम्बुलेन्स दी गयी थी। जिसका उद्घाटन जनपद के आलाअधिकारियों को करना था। मगर आज इन 20 बाइक एम्बुलेंस को सीसीआर में खड़े 3 दिन हो गए है अभी तक ये बाइक एम्बुलेन्स जस की तस खड़ी थी जो भी व्यक्ति सीसीआर में आता जाता था है वह इन बाइक एम्बुलेन्स को निहारकर निकल जाता था। इतना ही नहीं अधिकारी भी इनकी बगल से निहारकर निकल जाते थे। खबर मिली है कि आज देर शाम मेलाधिकरी ने इनका उदघाटन कर दिया है। यदि आज मेलाधिकरी इसका उद्घाटन न करते तो 12, 13, 14 अप्रैल को कुम्भ के शाही स्नान शुरू होने वाले हैं यदि इस बीच कोई ऐसी घटना घट जाती है जिसमें की इन एम्बुलेन्स बाइक की जरूरत पड़ी तो क्या होता? कुम्भ में की गई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर तो पहले ही सवालिया निशान लगे हुए थे अब ये दान की हुई बाइक एम्बुलेन्स को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो जाता। बताते चलें कि इस बाइक एम्बुलेन्स में वे सभी सुविधाएं मौजूद है जो अन्य एम्बुलेंस में होती हैं।

Share
error: Content is protected !!