मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड की त्रिवेंद्र सरकार ने हरिद्वार कुंभ-2021 को लेकर संशय के बादल छांटते हुए बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि कोरोना के कारण कुम्भ 2021 को सीमित किया गया है। अब कुम्भ 2021, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का होगा।
कुंभ 2021 के संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि कोविड-19 के कारण कुंभ 2021 के आयोजन को सीमित किया गया है। अब कुम्भ का आयोजन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच ही आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि कुम्भ के दौरान कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई जायेगी। साथ ही हरिद्वार से जाने वालों के यात्रियों के लिये ट्रेन उपलब्ध रहेगी। इसके साथ साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि जो भी श्रद्धालु हरिद्वार आयेंगे उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव हो।

More Stories
गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर