मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने आज राम घाट हरिद्वार स्थित हवेली हरिगंगा में तीसरे माले व चौथे माले पर रियर साइड में गतिमान अनाधिकृत निर्माण को सील करने की कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि हवेली हरिगंगा में तीसरे माले पर 10 फ़ीट गुना 25 फ़ीट में हाल के निर्माण हेतु छत डाल दी गयी थी और चौथे माले पर कॉलम का निर्माण चल रहा था जिस पर शीघ्र ही सील की कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को सील कर दिया है तथा मौके पर हवेली हरिगंगा की लोगो को हिदायत दी गयी है कि लगायी गयी सील से किसी भी प्रकार से छेड़ छाड़ नही की जाए अन्यथा कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। सील कार्यवाही अवर अभियंता व सहायक अभियंता की देखरेख में पूर्ण की गयी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।