सुनील कुमार
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार द्वारा हाड़ कंपाने वाली ठंड में लोगों को राहत दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वार्ड में लकड़ियां पहुंचाई जा रही है। दिनोदिन ठंड बढ़ती जा रही है और धर्मनगरी में रात दिन श्रद्धालु भी आ रहे हैं। उनके लिए चौराहों, रैन बसेरे, नुक्कड़, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि पर अलाव की व्यवस्था है। गरीब और असहाय लोगों के लिए समय समय पर कंबल आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि पूरे पांच वर्ष से जनता की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। कोरोना काल में भी जनता की सेवा जारी रही। उन्होंने कहा कि मेयर द्वारा जनहित में कार्य इसी प्रकार भविष्य में भी होते रहेंगे। अधिकारियों द्वारा अलाव की लकड़ियों की व्यवस्था में देरी हो गई। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पार्षद के वार्ड में अलाव की व्यवस्था करवाई गई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।