शिवाली
कोटद्वार। होली त्यौहार को शान्ति व सौहार्दपूर्ण बनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 07 को होलिका दहन व 08 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी दिन शब-ए-बारात का भी संयोग है। जिलाधिकारी ने जनपद में शान्ति व सुरक्षा बनाये रखने हेतु अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस को सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जनपद में आने वाले बाहरी शरारती व असामाजिक तत्वों पर होली के दौरान कडी नजर रखने के साथ ही अनावश्यक रूप से चंदा वसूलने, अश्लील नृत्य सहित अन्य समुदाय के लोगों पर जबरन रंग लगाये जाने, मादक पदार्थो की बिक्री तथा सेवन कर उत्पात करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को होली के जुसूल विशेषकर शहरी क्षेत्रों में मार्गो को लेकर कोई विवाद उत्पन्न न हो. इसके लिए उन क्षेत्रों के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।