सुनील मिश्रा
हरिद्वार। 4 मार्च को श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा तथा अग्नि अखाडे की पेशवाई पाण्डेवाला ज्वालापुर से निकलेगी और जूना अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेगी। इसके साथ ही कुम्भ मेला 2021 विधिवत प्रारम्भ हो जायेगा। पंच परमेश्वर रमता पंच कारोबार, कोठार के साथ साथ सारी व्यवस्थाएं संभाल लेंगे। जूना तथा अग्नि दोनो ही अखाडों द्वारा पेशवाई की जोरदार तैयारियां की जा रही है। जूना अखाड़े के सचिव श्रीमहंत महेशपुरी ने बताया जूना अखाड़े की पेशवाई में हजारों नागा सन्यासी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त लगभग 50 चांदी के हौदे जिन पर महामण्डलेश्वर, श्रीमहंत व वरिष्ठ संत विराजमान होंगे। 10 बैण्ड,10 घोड़े व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली कलाकारों की टोलियां होगी जिनमें स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर के भी कलाकार होंगे। श्रीमहंत महेशपुरी ने बताया पेशवाई मे सबसे आगे जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज का भव्य रथ होगा, उनके पीछे अन्य महामण्डलेश्वर होंगे। जूना अखाड़े के पीछे अग्नि अखाडा दृचलेगा, जिसका नेतृत्व आचार्य महामण्उलेश्वर ब्रहमनिष्ठ स्वामी रामकृष्णानंद जी महाराज करेंगे। इन दोनो के पीछे किन्नर अखाड़े की आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में किन्नर अखाड़ा चलेगा। अग्नि अखाड़े के श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने बताया उनके अखाड़े की पेशवाई में महामण्डलेश्वर तथा श्रीमहंतो की दस चांदी की पालकियाॅ हौंदे होगे। बैण्ड बाजों के अतिरिक्त घोड़े व दर्जनों वाहन होगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।