Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

11 मार्च को 11 बजे आर्यनगर से शुरू होगा कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम। हरदा सहित कई बड़े नेता करेंगे शिरकत।

ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 11 मार्च को हरिद्वार के आर्यनगर से प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।
हरिद्वार महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि 11 मार्च को हरिद्वार शहर में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम की शुरुआत आर्यनगर क्षेत्र से सुबह 11: 00 बजे शुरू होकर पुल जटवाड़ा तक जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व मंत्री नव प्रभात व प्रदेश के अन्य बड़े नेता भी हिस्सा लेंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!