मनोज सैनी
हरिद्वार। कुम्भ 2021 में 12 अप्रैल को दूसरे शाही स्नान के लिए अखाड़ों का समय व क्रम निर्धारित कर दिया गया है। 12 अप्रैल को सर्वप्रथम 8:30 बजे श्री निरंजनी अखाड़ा, हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में शाही स्नान के लिये अपने अखाड़े से प्रस्थान करेगा। जो 12:15 तक स्नान करके अपने अखाड़े में वापिस आ जायेगा। इसी प्रकार जूना अखाड़ा भी 8:30 बजे अपने निर्धारित स्थान से शाही स्नान के लिए प्रस्थान करेगा और 12:15 बजे अपने निर्धारित स्थान पर वापिस आ जाएगा। तीसरे नम्बर पर महानिर्वाणी अखाड़ा 9:30 बजे, उसके बाद श्री निर्मोही अणी, श्री दिगंबर अणी, श्री निर्वाणी अणी 10:30 बजे अपने निर्धारित स्थान से शाही स्नान के लिए निकलेगा। इसके बाद पंचायती बड़ा उदासीन 12:00 व श्री पंचायती नया उदासीन 14:25 बजे व श्री निर्मल अखाड़ा 14:15 बजे अपने निर्धारित स्थान से हर की पैड़ी पर शाही स्नान के लिए प्रस्थान करेगा।


More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा