ब्यूरो
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार 15 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य महकमे से लेकर शासन तक इस खबर से अधिकारियों के हाथपांव फूले हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेल में सभी कैदियों का रूटीन मेडिकल चेकअप हुआ था। रिपोर्ट आई तो जेल प्रशासन के होश उड़ गए। 15 कैदी एड्स से पीड़ित पाए गए।
एहतियात के तौर पर जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को अलग से बैरक में रखा है। इनके खाने पीने से लेकर तमाम व्यवस्थाएं अलग कर दी गई हैं। जेल अधीक्षक मनोज आर्य के अनुसार जेल में करीब 1100 कैदी हैं, ऐसे में अफवाह से भी सभी को जागरूक किया जा रहा है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।