ब्यूरो
हरिद्वार। दाखिल खारिज को नाम पर हरिद्वार तहसील में तैनात महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका के सहायक अनुज कुमार को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने 4500 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके द्वारा खरीदे गए भूखंड का नामांतरण करने के लिए उसकी पत्नी के नाम से एक प्रार्थना पत्र तहसील में दाखिल किया गया था। इस प्रक्रिया के लिए महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायतकर्ता पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस को इसकी शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। बुधवार को तहसील हरिद्वार परिसर में पटवारी के सहायक के रूप में कार्य कर रहे अनुज कुमार को ₹4,500 की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
बीएचईएल में अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट का समापन। खेल हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना सिखाते हैं: रंजन कुमार
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित, 15 को नामांकन और 19 दिसंबर को होगा मतदान।
सफाई व्यवस्था में लापरवाही। नगर निगम ने दो फर्म पर ₹25,000 का चालान ठोका, 36 सुपरवाइज़रों को चालान का अधिकार।