हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब खड़ंजा कुतुबपुर सीट से बसपा जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र चौधरी ने राव आफाक की सदस्यता पर सवाल उठा दिया और कह दिया कि राव आफाक को बोर्ड बैठक में बैठने का अधिकार ही नही है। इतना सुनते ही राव आफाक क्रोधित हो गए। दोनों एक दूसरे के आमने सामने आ गए।
दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई हुई और एक दूसरे को मारने की धमकी देने लगे। बाद में विधायक देशराज कर्णवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष चौधरी समेत कई सदस्यों के बीचबचाव के बाद हंगामा शांत हुआ। गौरतलब है कि राव आफाक को जिलाधिकारी हरिद्वार ने एक जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है और उसके बाद ये बोर्ड बैठक आयोजित हुई है।

More Stories
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।