सुनील मिश्रा
हरिद्वार। कुम्भनगरी हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भेल के बैरियर नंबर 5 पर आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस स्थान पर यह आग लगी वहां कुंभ मेला प्रशासन ने गोदाम बनाया हुआ था जिसमें कुंभ मेले के लिए आए प्लास्टिक के शौचालय, टैंक आदि रखे हुए थे। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही मेला प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों पता चल पाया है लेकिन गोदाम में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के टॉयलेट रखे थे जिसके जलने की सूचना है।अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।