मनोज सैनी
हरिद्वार। भेल अस्पताल में संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने भेल अस्पताल प्रबंधिका और भेल अस्पताल में नवनियुक्त ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया है कि भेल अस्पताल में नवनियुक्त ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है और भेल अस्पताल में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों से अनावश्यक हस्ताक्षर करवा रहा है जिसका सभी कर्मचारी यूनियनों ने विरोध किया है। इतना ही नहीं ठेकेदार कम पढ़े लिखे और 58 साल के आसपास वाले लोगों के पेपर भी पैंडिंग में डाल रहा है और यह सभी कार्य भेल मैनजमेंट की मिली भगत से हो रहा है। ठेकेदार व भेल अस्पताल प्रबंधिका के मनमाने रवैय्ये के कारण भेल अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने तय किया है कि 23 अप्रैल 2022 को सुबह 7 बजे से कार्य बहिष्कार (हड़ताल) करने जा रहे हैं। साथ ही भेल संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई भी कर्मचारी काम करते हुए पाया गया तो उसकी अपनी जिम्मेदारी होगी। उसके खिलाफ यदि भविष्य में कुछ भी गलत होता है तो भेल संविदा कर्मचारी उसका साथ नही देंगे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।