मनोज सैनी
हरिद्वार। मण्डलान्तर्गत आशुलिपिक (वैयक्तिक सहायक) संवर्ग के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी के रिक्त पदों पर चयन हेतु गठित चयन समिति की संस्तुति दिनांक 11.04.2022 के क्रम में आदेश संख्या- 1072 / 9-120 (2021-22) दिनांक 11.04.2022 द्वारा श्री सुदेश कुमार, वैयक्तिक अधिकारी को मुख्य वैयक्तिक अधिकारी (वेतनमान – 15600-39100+ ग्रेड वेतन 5400, सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान – 56100-177500 लेवल-10) के पद पर पदोन्नत करते हुए जिलाधिकारी, गढ़वाल के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी के रिक्त पद पर तैनात किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे।

जिलाधिकारी, हरिद्वार के अर्द्ध शासकीय पत्र दिनांक 19.04.2022 एवं पत्र संख्या – 2619 / सी0पी0ओ0-2021-22, दिनांक 12.04.2022 के क्रम में सम्यक विचारोपरान्त इस कार्यालय के आदेश दिनांक 11.04.2022 में आंशिक संशोधन करते हुये श्री सुदेश कुमार को उक्त पदोन्नति के फलस्वरूप पौड़ी गढ़वाल के स्थान पर जिलाधिकारी, हरिद्वार के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी के रिक्त पद पर तैनात किया जाता है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।