ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है जहां उत्तराखंड शासन ने आईएएस और कई पीसीएस तथा कई सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी किया है। संयुक्त सचिव श्याम सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में 3 आईएएस, 2 सचिवालय संघ के अधिकारी और 2 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं। आईएएस रविनाथ रमन को सचिव राज्यपाल अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पीसीएस अधिकारियों में हरिद्वार के नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह से नगर मजिस्ट्रेट का प्रभार वापस ले लिया गया है और उन्हें परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड व श्रीमती नूपुर वर्मा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार के साथ साथ नगर मजिस्ट्रेट की अतिरिक्त जिम्मेदारी से नवाजा गया है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।