नैनीताल ब्यूरो
नैनीताल। बीते दिनों नैनीताल के वन निगम कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा शराब पीने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद निगम के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए 4 कर्मचारियों को निलंबित व एक को बर्खास्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के वन निगम कार्यालय में निगम कर्मचारियों का शराब पीने का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमे निगम के 4-5 कर्मचारी शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे थे। जिस पर निगम के उच्च अधिकारियों ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच की। जांच के बाद 4 निगम कर्मचारियों को निलंबित व एक आउटसोर्स कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।