राजेन्द्र गुप्ता
हरिद्वार। डॉ विशाल गर्ग के नेतृत्व में विशाल ऑप्टिकल्स के बाहर श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े की पेशवाई का शानदार स्वागत किया गया। जहां करीब 3 घंटे तक पेशवाई पर पुष्प वर्षा की जाती रही। इस दौरान भारी भीड़ पेशवाई देखने के लिए उमड़ी और संतों का स्वागत किया जाता रहा। बैंड की धुनों पर संतो के साथ ही जनता भी झूमने लगी। श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के की पेशवाई का यूं तो पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ लेकिन भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान विशाल ऑप्टिकल्स के बाहर स्वागत के व्यापक इंतजाम किए हुए थे यहां सड़क के दोनों तरफ टेंट लगाया गया था और संतो तथा लोगों के लिए शीतल पेय और ठंडे पानी आदि का भी इंतजाम किया गया था। इस दौरान संतो के ऊपर करीब 3 घंटे तक पुष्प वर्षा की जाती रही। वैश्य बंधु समाज महिला विंग की संरक्षक श्रीमती नरेश रानी गर्ग, डॉ विशाल गर्ग, विवेक गर्ग, गौरी गर्ग, विक्रम सिंह नाचीज, विश्वास सक्सेना, आशीष जैन, आशीष झा, मधुसूदन आर्य, सचिन अरोरा, विकास गर्ग, सचिन शर्मा, निर्मला, गौरव खन्ना, संदीप, अंकित, सचिन, मोहित ने पेशवाई का स्वागत किया। डॉ विशाल गर्ग ने कहा की आज हरी की नगरी हरिद्वार में माहौल इतना ख़ुशनुमा है की सारी नगरी धर्ममय हो गयी व आस्था कोरोना जैसी बीमारी पर भी भारी है। पेशवाई की अगुवाई कर रहे आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी जी ने सभी धर्म प्रिय जनता का अभिवादन लिया व आशीर्वाद दिया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।