ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के मोहल्ला कडच्छ में बामसेफ के संस्थापक एवं बहुजन समाज को नई दिशा देने वाले कांशीराम जी के 89 जन्मोत्सव के अवसर पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मान्यवर कांशीराम जी द्वारा किए गए संघर्ष को याद किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी तीर्थपाल रवि ने कहा की मान्यवर कांशीराम जी ने वंचित, शोषित व पीड़ित समाज को इकट्ठा करके जीना और संघर्ष करना सिखाया। मान्यवर कांशीराम जी हमेशा अपने जीवन में ईमानदारी का प्रमाण रहे। इस अवसर पर विजय पाल सिंह, नेपाल सिंह, पार्षद राजवीर सिंह, पूर्व पार्षद पुनीत कुमार, कुलभूषण, सचिन दाबड, सुरेश निरंकारी, चंद्र सिंह, राजू भगत, सोनित भूषण, दीपक आदि में भी मान्यवर कांशीराम जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।