हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कुम्भ मेलाधिकारी-2021 दीपक रावत ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया कि ग्रीन कुम्भ की प्लानिंग के तहत केशव आश्रम की दीवार पर विप्रो के सी0एस0आर0 मद से वर्टीकल गार्डन करवाया जा रहा है। जो कुम्भ में बहुत ही आकर्षक व सुंदर लगेगा। जो ग्रीन कुम्भ का सिम्बल भी होगा। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में जहां भी उचित स्पेस मिलने की संभावना है वहाँ भी ग्रीन एक्टिविटी कराई जाएगी। साथ ही साथ पब्लिक बिल्डिंग्स की दीवारों पर भी इसी प्रकार की वॉल बनाने का भी विचार है।
मेलाधिकारी श्री रावत जी ने बताया कि एक कुम्भ का बेसिक एप्प भी बनाया जाएगा जिसमें कुम्भ से सम्बंधित जानकारी और धार्मिक स्थल आदि की जानकारी मिल सकेगी। इतना ही नहीं कुम्भ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पार्किंग से लेकर खाने तक की जानकारी इस एप्प के माध्यम से मिल जाएगी।

More Stories
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।