रुड़की ब्यूरो
रुड़की। नगर निगम रुड़की की और से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वदेशी स्वरोजगार दीपावली महोत्सव के उद्धघाटन को निगम के अधिकारियों ने खेल बना लिया है। आज कार्यक्रम का तीसरा दिन है। लगातार तीसरे दिन भी कार्यक्रम का उद्धघाटन कराया गया है। निगम के अधिकारी भाजपा के नेताओ को खुश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
बता दे की आज महोत्सव का तीसरा दिन है। पहले दिन महोत्सव का उद्धघाटन नगर निगम के मेयर गौरव गोयल और भाजपा के शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने फीता काटकर किया था। दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्धघाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने फीता काटकर किया था। आज तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम में विधायक प्रदीप बत्रा की पत्नी मिनिषा बत्रा पहुंची जिन्होंने दोपहर के समय महोत्सव का उद्धघाटन फीता काटकर किया है। हैरानी की बात यह है की तीनो बार उद्धघाटन मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा ने कराया है।
मुख्य नगर अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब भी हैरान करने वाला था उनका कहना है की महोत्सव शाम को ख़त्म हो जाता है इसीलिए सुबह उद्घाटन किया जा रहा है। उनका कहना है की 15 दिन तक ही उद्धघाटन किया जाएगा जब उनसे पूछा गया की अगले दो दिन उद्धघाटन के लिए कौन कौन आ रहा है तो उनका कहना है की अभी यह तय नहीं हुआ है।
इस महोत्सव में दुकाने लगाने वालो को क्या लाभ मिलेगा या नहीं मिलेगा यह तो अभी तक कहा नहीं जा सकता लेकिन नगर निगम के आर्शीर्वाद से इस महोत्सव का उद्धघाटन करके भाजपा के नेता राजनीतिक लाभ जरूर ले रहे है।

More Stories
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने माँ भगवती फूड्स पर की छापेमारी: बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी।