हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 आई0ई0सी0 रणनीति-कोविड वाॅरियर से कोविड विनर- के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि कोविड-19 से जंग जितने वालों की संख्या लगभग 12 हजार है, जिनमें से 150 लोगों से हमने सम्पर्क कर लिया है। ऐसे कोरोना योद्धाओं के लिये हमने विभिन्न खेलकूद से सम्बन्धित प्रतियोगितायें आयोजित करने की योजना बनाई है, जो स्पोट्र्स स्टेडियम रोशनाबाद में 10 से 16 जनवरी तक कराई जायेगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसमें बुजुर्ग लोगों को भी शामिल करिये। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कोरोना वाॅरियर्स को प्रेरणा देना है तथा इसमें कुछ मनोरंजक कार्यक्रम भी शामिल करिये। उन्होंने कहा कि इसके लिये पंजीकरण का विकल्प रख सकते हैं, जिनसे बल्क एस0एम0एस0 के माध्यम से सम्पर्क किया जा सकता है।
बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों को अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।