मनोज सैनी
हरिद्वार। उपजिलाधिकारी हरिद्वार श्री गोपाल सिंह चौहान ने अवगत कराया कि जनपद हरिद्वार के जिन विभागीय कार्मिकों को कोविड-19 का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका टीकाकरण दिनांक 01 मार्च, 2021 को ऋषिकुल, राजकीय आयुर्वेदिक काॅलेज हरिद्वार के ऑडीटोरियम में करवाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों को उक्त तिथि पर टीकाकरण हेतु उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। साथ ही यह भी अवगत कराया कि जो कार्मिक कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराना चाहते हैं, वो कार्मिक भी स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्ट कारण उपस्थिति रजिस्टर में दर्शित करवाना सुनिश्चित करेंगे।
टीकाकरण से वंचित समस्त कार्मिकों को 01 मार्च 2021 को प्रातः 10ः00 बजे टीकाकरण हेतु ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक काॅलेज, हरिद्वार के ऑडीटोरियम में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।