सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज हरिद्वार दौरे दौरान हर की पैडी पर गंगा स्नान कर मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद रविदास मन्दिर में जाकर माथा टेका। इस अवसर ओर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सन्त रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार सनातन धर्म के सबसे बड़े महाकुंभ का आयोजन कराने में असफल साबित हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी असफलताओं को छिपाने के लिये कोरोना का सहारा ले रहे है। उन्होंने देश में बढ़ रही डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों पर कहा कि मोदी सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हुई है। महंगाई से जनता त्रस्त है, सरकार आम जनता की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सुन रही है।
इस अवसर पर संजय पालीवाल प्रदेश महासचिव, संजय अग्रवाल अध्यक्ष महानगर कांग्रेस, प्रदीप चौधरी प्रदेश सचिव, राजेंद्र शाह प्रदेश महासचिव, सतपाल बह्मचारी, शुभम अग्रवाल ब्ला.अध्यक्ष कनखल, शैलेंद्र सिंह ब्लाकअध्यक्ष, रवि कश्यप ब्ला.अध्यक्ष, यशवंन्त सैनी नगरअध्यक्ष, गुलबीर सिंह ब्लाकअध्यक्ष, शानू गिरी, आकाश भाटी, राजेंद्र आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।