मनोज सैनी
मंगलौर। भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर मंगलौर विधान सभा के ग्राम हरजोली जट में भारतीय किसान यूनियन की एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा लाए गए काले कानून के बारे में किसानों को बताया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री , जिला महासचिव संजीव चेयरमैन ने किसानों को काले कानूनों के बारे में समझाया। चौपाल में ही शहीद अली को ब्लॉक सचिव नारसन ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई और दिल्ली जाने के लिए किसानों से आह्वान किया गया। चौपाल में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। चौपाल में युवा जिला उपाध्यक्ष विवेक लोहान, विनीत चौधरी, कपिल, अक्षय, प्रत्यक्ष, हनी, अंकुर मुखिया, शहीद, एहसान, अशरफ अली, संजीव प्रधान, बिट्टू प्रधान, आंसू आदि किसान उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस नेताओं ने की मेलाधिकारी से मुलाकात। कहा पारदर्शिता और गुणवत्ता पूर्वक किए जाएं कुंभ निर्माण कार्य।
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।