मनोज सैनी
हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़े और उनके सहयोगी किन्नर अखाड़े के रमता पंच परमेश्वरों की टोली का आज नगर प्रवेश हुआ। चंडी चौक पर मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदई एस कृष्ण राज आदि ने स्वागत किया।
रमता पंचों की टोलियों ने कई गाड़ियों के काफिले के साथ नगर प्रवेश किया। काफिले में शामिल साधु-संत हर हर महादेव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। रमता पंचों की टोलियों के चंडी चैक पहुंचने पर अधिकारियों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरि गिरि, अखाड़े के श्री महंत प्रेमगिरि जी महाराज, किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, श्री महंत उमेश गिरि आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत संतों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन सफलता पूर्वक होगा। संतो ने सभी के कल्याण की कामना की।
स्वागत के दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक कुंभ एसपी बलूनी, सीओ प्रकाश देवली आदि मौजूद थे। इसके बाद पंच परमेश्वर की टोलियां ज्वालापुर पांडेवाला में बने छावनी के लिए आगे बढ़ गईं।

More Stories
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।