अविक्षित रमन
हरिद्वार। कुम्भ 2021 हरिद्वार के महाशिवरात्रि के पहले शाही स्नान पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कुछ समय पहले मायादेवी प्रांगण से हर की पैड़ी पर शाही स्नान के लिये निकली आह्वान अखाड़े की धर्मध्वजा बिजली की 11हज़ार की लाइन से टकरा गई जिसमें धर्मध्वजा लेकर चल रहे तीन लोगों को करंट लगा और धर्म ध्वजा जमीन पर आ गिरी।
जिसे बाद में अखाडे से जुड़े सन्तों ने उठाया। करंट लगे तीनों व्यक्तियों में से एक को अस्पताल ले जाया गया है। गनीमत यह रही कि करंट लगने सेे कोई बड़ी दुर्घटना नही हुुुई है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो