अरुण सैनी
हरिद्वार। हीरो मोटोकॉर्प की कम्पोनेंट सत्यम ऑटो से 2017 में निकाले गये कर्मचारियों की पुनः बहाली की मांग को लेकर निष्कासित कर्मचारियों के परिजनों का क्रमिक अनशन आज 8वें दिन भी जारी रहा।
गौर करने वाली बात यह है कि सिडकुल के चारों कोनों पर चले रहे क्रमिक अनशन पर निष्कासित कर्मचारियों के परिजनों जिसमें महिलाएं और छोटे छोटे बच्चे भी शामिल है भरी आंधी, तूफान और बरसात के उनके हौंसले नहीं डिगे। आज भी हरिद्वार में आंधी, तूफान और बारिश में भीगती हुई महिलाएं और बच्चे क्रमिक अनशन पर डटे हुए थे एयर क्रमिक अनशन के दौरान मुख्यमंत्री, सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और अपनी बात अंधे गूंगे हो चुके सिस्टम को सुनाना चाह रहे थे।
बताते चलें कि कम्पनी में अपनी बहाली को लेकर सत्यम ऑटो से निष्कासित लगभग 300 कर्मचारियों के परिवार पिछले 8 दिन से सिडकुल के चारों कोनों पर अपने परिवार सहित क्रमिक अनशन पर बैठे है लेकिन न तो जिला प्रशासन और न न सरकार में बैठे सत्ताधारी उनकी आवाज को सुन रहे हैं।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।