मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) काॅलेज में आज शहीद दिवस पर काॅलेज में निर्मित शौर्य दीवार एवं लैक्चर थियेटर में आज अमर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर वीर शहीदों की शहादत को नमन किया गया।
वीर शहीदों को नमन करते हुए डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथी राजगुरू और सुखदेव को ब्रिटिश हुकुमत द्वारा फांसी दिया जाना हमारे देश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इन शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज भी भारतीय युवा शहीद भगत सिंह को आजादी के दीवाने के रूप में देखते है, जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। डाॅ. बत्रा ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि ‘वतन की मौहब्बत से खुद को तपाये बैठे हैं, मरेंगे वतन के लिए यह शर्त मौत से लगाये बैठे हैं’।
काॅलेज मेें निर्मित शौर्य दीवार एवं व्याख्यान कक्ष में अमर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित करने वालो में डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य ,काॅलेज के छात्र गुरविन्दर सिंह वाजवा, रणबीर सिंह, राहुल कुमार, प्रभजोत सिंह, प्रिंस रौथाण, जसवीर सिंह, दीपांशु बालियान, विभु चौधरी, शिवांश कौशिक, उत्कर्ष, नीतिश वर्मा, दक्ष शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा, रवि सैनी, कु ऋतु, कु पूजा, कुलदीप आदि उपस्थित थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।