राजेंद्र गुप्ता
हरिद्वार। हरिद्वार महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगो जो भी सक्षम संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच कर चश्मे और दवाई प्रदान की जा रही है। 11 मार्च से शुरू हुआ ये नेत्र कुम्भ अभियान 27 अप्रैल तक चलेगा। शुक्रवार को मेयर श्रीमती अनीता शर्मा और समाजसेवी व होटेलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विभाष मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर नेत्र कुम्भ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने स्वयं का भी अपनी आँखों की जांच करवाई।
इस दौरान मेयर अनिता शर्मा ने सक्षम से जुड़े स परिवार के सदस्यों को बधाई दी और उनके इस प्रयास को समाजहित में बड़ा योगदान बताया। अनिता शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा सक्षम परिवार को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। कोविड-19 को देखते हुए प्रत्येक सेंटर पर सैनिटाइजर और कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव लगातार करवाया जाएगा।
वही समाजसेवी विभाष मिश्रा सक्षम परिवार से जुड़े सभी डॉक्टर, वर्कर , सहयोगी एवं सक्षम पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कुम्भ मेले में लोगो के स्वास्थ्य को लेकर उनके द्वारा चलाया गया ये अभियान बहुत ही सराहनीय है। नेत्र कुंभ लगाकर सक्षम परिवार ने हरिद्वार वासियों को भी इस कुंभ मेले में एक बड़ी सौगात दी है, इस नेत्र कुम्भ में अभी तक लाखों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया है।
वही सक्षम परिवार की ओर से ललित पंत प्रबंधक प्रमुख, नेतृत्व निर्देशक डॉक्टर संतोष क्रलरी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं केंद्रीय कुंभ प्रभारी चंद्रशेखर, संघ प्रबंधक प्रमुख संगठन मंत्री प्रदीप सैनी प्रमुख आर्थिक प्रबंधक आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।