क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। मानसिक तनाव के चलते एक बुजुर्ग ने घर के पीछे खड़े पेड से लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली लेकिन बुजुर्ग के सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश थापा पुत्रा करणवीर थापा उम्र 65 वर्ष निवासी राजीवनगर, ज्वालापुर ने घर के पीछे खड़े पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब परिजनों को बुजुर्ग घर के भीतर नहीं मिला और उसकी तलाश की गयी तो घर के पीछे खड़े पेड से लटका उनका शव मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली लेकिन बुजुर्ग के सुसाइड करने की सही वजह का पता नहीं चल पाई। बताया जा रहा हैं कि मृतक कुछ समय से मानसिक तनाव में देखा जा रहा था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपूर्द कर दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक बुजुर्ग ने घर के पीछे पेड से लटकर जान दे दी। लेकिन आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चला हैं मगर परिजन सहित आसपास के लोग मृतक के कुछ दिनों से मानसिक तनाव में देखे जाने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

More Stories
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।