Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सुखी नदी में अचानक आयी बाढ़, बाढ़ की चपेट में आई कार, देंखे वीडियो

मनोज सैनी

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों और हरिद्वार में आज हुई बारिश से उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी में अचानक बाढ़ आ गयी। बाढ़ इतनी भयंकर थी कि नदी के आस पास खड़े वाहन भी बाढ़ की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिये लोग आए हुए थे जिन्होंने अपनी कार सुखी नदी के किनारे लगा दी।

पहाड़ों व हरिद्वार में आज सुबह हुई बारिश से अचानक सुखी नदी में बाढ़ आ गयी और नदी के किनारे खड़ी कार भी बाढ़ की चपेट में आ गयी। मगर बाढ़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस प्रशासन ने आस पास के लोगों से अपील की है कि वह नदी के आस पास कतई न जायें।

Share
error: Content is protected !!