प्रभुपाल सिंह रावत
रिखणीखाल। उत्तराखंड सरकार के आदेशानुसार आज कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खुल चुके हैं। मगर रिखणीखाल प्रखंड के अन्तर्गत राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज द्वारी (पैनो) में मुख्य भवन से सटे अन्य दो भवनों की स्थिति स्वयं बयां कर रहे हैं।एक भवन तो कई सालों से प्लास्टिक पन्नी से ढका हुआ है क्योंकि उसकी छत बुरी तरह लीकेज हो रही है। पूरा पानी अन्दर आकर किताबों व बच्चों को भिगो रहा है। पन्नी भी विद्यालय स्टाफ द्वारा खरीदी गयी है। दूसरा भवन जो कि एक भव्य मछली तालाब की तरह दिखाई दे रहा है। जिसमें बरसाती घास खूब अच्छी तरह खिली है। बीच में धान की पौध भी उसी में है।इसमें मेंढक, डौखा, मच्छर आदि कीडे मकौडे खूब पनप रहे हैं। अब आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐसे में छात्र छात्रायें कैसे विद्याध्ययन करते होंगे!
दुःख की बात यह है कि इन भवनों के बारे में पिछले कई सालों में कई बार शासन प्रशासन व विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन सब मौन हैं। क्या अभी किसी अनहोनी या मौत का इन्तजार किया जा रहा है या भवन मरम्मत,जीर्णोद्धार होगा?

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।