पूर्वांचल उत्थान संस्था ने की , समस्त छठ घाटों पर सुविधाओं के विस्तार की मांग
विकास झा
हरिद्वार। लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का आगमन पूर्वांचल समाज के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। छठ पर्व की तिथि नजदीक आते ही पूर्वांचल समाज के लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आईं हैं। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि छठ पर्व का आयोजन दीपावली के बाद होना है लेकिन पूर्वांचल के लिए तो छठ पर्व के सामने दीपावली का आयोजन भी फीका है। तीर्थनगरी हरिद्वार में भी छठ पर्व की अनुपम छटा देखने को मिलती है। पूर्वांचली लोक परंपरा और संस्कृति का अद्भुत दर्शन बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।बहादराबाद में गंगनहर पुल के समीप छठ घाट का निर्माण पूर्वांचल समाज की बहू प्रतिक्षित मांग भी पूरी होती नजर आ रही है। जल्द ही ट्रेन के संचालन का सपना भी साकार हो जाएगा।
पूर्वांचल उत्थान संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत राय ने तत्कालीन जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे से भेंटवार्ता कर तीर्थनगरी हरिद्वार के सभी छठ घाटों पर व्यापक साफ -सफाई, प्रकाश, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की मांग की थी। मांगों पर सहमति जताने के उपरांत डीएम ने कार्रवाई के लिए हरिद्वार -रूड़की विकास प्राधिकरण को पत्र प्रेषित कर दिया था। छठ पर्व की तिथि नजदीक आने के साथ प्रशांत राय ने एचआरडीए से समस्त घाटों पर सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। प्रशांत राय ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से भव्य स्तर पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय महासचिव बीएन राय वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा, विभाष मिश्रा, वरूण शुक्ला रूपलाल यादव, संतोष झा, संतोष पांडेय, दिलिप कुमार झा, गुलाब यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव, काली प्रसाद साह, विष्णु देव ठेकेदार विनोद शाह, आशीष कुमार झा, आचार्य उद्धव मिश्रा, पं विनय मिश्रा, रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव, धर्मेंद्र शाह, संतोष कुमार, सुनील सिंह, केएन झा,अनिल झा, वीके त्रिपाठी, राज तिवारी, विवेक तिवारी, एश्वर्य पांडेय, संजय मिश्रा, रामकिशोर मिश्रा, अबधेश झा सचिन चौधरी सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने जिला प्रशासन से वायदे के अनुसार कार्य करने का भरोसा जताया है।

More Stories
ज्वालापुर का प्रसिद्ध प्राचीन गुघाल मेला कल मंगलवार 22 सितंबर से प्रारम्भ।
कांग्रेस ओबीसी विभाग ने भेजा राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट वर्गीकरण सुनिश्चित करने की मांग की।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।