मनोज सैनी
हरिद्वार। भेल में संविदा कर्मी व भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजयंत चौधरी ने देर रात खुद को स्वयं अपनी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिसके चलते नए वर्ष के आगमन पर परिवार में शोक छा गया है। ज्वालापुर के पूर्वी नाथनगर निवासी विजयन्त चौधरी ने रविवार की आधी रात को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि उनके कमरे से दो फायर की आवाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह लहुलुहान पड़ा है। विजयंत को उठाकर नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एस पी सिटी व ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वही, युवक के इस तरीके से कदम उठाने पर परिजनों के साथ परिचितों में कोहराम मचा हुआ है। नव वर्ष की खुशियों के बजाय शोक छाया हुआ है।

More Stories
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार