मनोज सैनी
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने आपूर्ति किए जाने वाले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु एक 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त उद्यम समझौता (जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट) किया है।
सुश्री बानी वर्मा, निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद), बीएचईएल, श्री एस एम रामनाथन, निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास), बीएचईएल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, बीएचईएल की ओर से सुश्री श्यामला वेंकटरमन, कार्यपालक निदेशक (सीटीएम/सीएसएम/सीसी), और टीआरएसएल की ओर से श्री अनिल कुमार अग्रवाल, उप प्रबंध निदेशक, ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारत के रेल अवसंरचना को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, बीएचईएल-टीआरएसएल संघ ने इससे पूर्व में भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट की आपूर्ति तथा उनके 35 वर्षों के व्यापक रखरखाव का ऑर्डर प्राप्त किया था।
भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक के रूप में, बीएचईएल को पावर, परिवहन, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में दशकों का अनुभव प्राप्त है।
जेवीसी आपूर्ति किए गए ट्रेनसेटों की दीर्घकालिक लाइफसाइकल केयर के लिए दोनों प्रमोटर कंपनियों की संयुक्त तकनीकी क्षमता का उपयोग करेगी। इससे ट्रेनसेटों के संपूर्ण 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान उनकी परिचालन तत्परता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

More Stories
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।