मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा वीरेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाने के बाद कांग्रेस के कई नामचीन चेहरे पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। जिनमें दिनेश कौशिक, संजय पाल, मां कुशालपाल, सहित कई छोटे बड़े नेता शामिल हैं। इसी कड़ी में राजनीतिक गलियारों से पुष्ट खबर आ रही है कि हरीश रावत के 2 खासमखास राजनीतिक शिष्य एक आध दिन में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इनमें से एक शिष्य तो हमेशा हरीश रावत के नाम की माला जपते हुए नजर आते थे दूसरे एक महान संत जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। देखा गया है हरदा उनके आश्रम जाकर रहना खाना भी बहुत करते थे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।