मनोज सैनी
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कर्मों के कारण हरिद्वार लोकसभा चुनाव से चुनावी मैदान में उतर चुके कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र राव की स्थिति काफी चिंताजनक नजर आ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस प्रत्याशी को कोई भी अपना चुनावी कार्यालय खोलने के लिए जगह नहीं दे रहा है। इसकी पुष्टि खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजधानी के एक पत्रकार से फोन पर हुई वार्ता के दौरान की। दिलचस्प बात यह है की हरीश रावत इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि जिन लोगों की उन्होंने अपने मुख्य मंत्रित्व काल में सहायता की थी, वो लोग भी कांग्रेस प्रत्याशी का दफ्तर अपने यहां खुलवाने से कतरा रहे है।
इतना ही नहीं जब से हरिद्वार लोकसभा से वीरेंद्र रावत को उम्मीदवार बनाया है तभी से कांग्रेस के रुड़की, हरिद्वार के कई नामचीन चेहरे पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। राजनीतिक गलियारों से पुष्ट खबर आ रही है कि हरीश रावत के 2 खासमखास राजनीतिक शिष्य एक आध दिन में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।
कुल मिलाकर हरीश रावत के अतीत के कर्मों के चलते हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी की राह में कांटे ही कांटे नजर आ रहे हैं, जिस कारण उनकी स्थिति काफी चिंताजनक हो चली है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।