बच्चन खान
जसपुर। उधमसिंह नगर जनपद के जसपुर कोतवाली की पतरामपुर चौकी में महफिल जमाना, मदिरा सेवन करना पब्लिक/ फरियादियों के साथ बदतमीजी करना चौकी प्रभारी और 3 कांस्टेबल को भारी पड़ गया।
एसएसपी ने मामले में सख्त एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा के अतिरिक्त कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सुभाष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
एसएसपी डा मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सचिन का मेडिकल कराया गया और वह शराब के नशे में पाया गया था। एसएसपी ने बताया कि सचिन ने चार बाहरी लोगों के साथ बाजपुर कोतवाली में सम्मन तामील की ड्यूटी में तैनात सुभाष को शराब पार्टी में बुलाया था। चौकी इंचार्ज 3 दिन से रुद्रपुर में चल रही ट्रेनिंग में था और ट्रेनिंग के बाद वापस चौकी जाने के बजाय रुद्रपुर में रुक रहा था। इसके लिए उसने सीओ, एएसपी और एसएसपी से अनुमति नहीं ली थी।
बताया कि एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के व्यक्ति को कांस्टेबल अनिल और सचिन चौकी लेकर आए थे। जब संभ्रांत लोग चौकी आए तो उनके साथ सचिन ने बदसलूकी की थी। सुभाष ने उसका साथ दिया। अनिल ने मौके पर बीच बचाव नहीं किया। बताया कि अगर पब्लिक के लोग प्रार्थना पत्र देते हैं तो एफआईआर करेंगे। एसएसपी ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।