मनोज सैनी
हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कनखल व महानगर किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का केक कटकर जन्मदिवस मनाया और भगवान से उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की 21 जुलाई सन् 1942 को कर्नाटक के एक दूरस्थ गांव में महादलित परिवार में मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्म हुआ। 6 वर्ष की आयु में उनकी माता जी का स्वर्गवास हो गया वो बचपन से ही संघर्षशील रहे और अब तक 12 चुनाव लडे जिनमे से 11 चुनाव जीते हैं। 9 बार वो विधायक रहे हैं। कांग्रेस के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया हुआ है। आज वो कांग्रेस के दूसरे दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस ने सदैव दलितों का सम्मान किया है। जन्मदिन मनाने वालों में जतिन हांडा ब्लॉक अध्यक्ष, कनखल, रकित वालिया पूर्व राज्यमंत्री, सोनू लाला महानगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस, शुभम अग्रवाल, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बर्थवाल, अमित राजपूत, दिनेश नेगी, अभिषेक कुमार, अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा, इरशाद अली, विनोद कश्यप, महेंद्र, विमल सैनी, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।