मनोज सैनी
देर रात मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने पुलिस के सामने जमकर उत्पात मचाया। कांवड़ियों ने पहले कार तोड़ी और जब ड्राइवर मदद के लिए भागकर ढाबे में गया तो कांवड़ियों ने ड्राइवर को ढाबे से खींचकर मारा और पैरों से कुचलते हुए ढाबे में भी तोड़ फोड़ की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार के रामपुर तिराहे के पास का है। जहां पर कावड़ियों ने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाते हुए पहले गाड़ी को तोड़ा उसके बाद होटल के अंदर कांवड़ियों ने कुर्सियां तोड़ीं और पुलिसवालों पर भी कुर्सियां फेंकी। श्री लक्ष्मी फूड प्लाजा में चाय पी रहे कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे युवक को बचाया, कांवड़ियों ने लात घूंसों से युवक को पीटते रहे और बाहर खड़े कुछ लोग इसका वीडियो बनाते रहे। वहीं घटना की जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और फिर स्थिति संभाली।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की प्रबुद्ध तीर्थ पुरोहितों से आत्मीय मुलाकात, लिया आशीर्वाद।