सुनील मिश्रा
हरिद्वार। चौक बाजार श्री राम लीला समिति रजि० के तत्वाधान में आगामी 6 अप्रैल दिन रविवार को श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष शशिकांत वशिष्ठ एवं संयोजक सुबोध बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे चौक बाजार श्री राम लीला समिति कार्यालय जैन मंदिर से भगवान श्री राम जन्म उत्सव की विशाल शोभायात्रा ढोल नगाड़ों एवं बैंड बाजों के साथ धूमधाम के साथ निकाली जाएगी जिसमें हजारों राम भक्त शामिल होंगे। वही सायंकाल 5 बजे सुंदरकांड का पाठ एवं रात्रि 8 बजे भगवान राम लाल की आरती एव तत्पश्चात भक्तों को भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

More Stories
बालाजी ट्रस्ट मंदिर में हवन, सुंदरकांड व भण्डारे का आयोजन।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने माँ भगवती फूड्स पर की छापेमारी: बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
शिवडेल स्कूल में गूंजा “हर-हर महादेव” का जयघोष, नन्हे बच्चों ने निकाली आकर्षक कांवड़ यात्रा।