मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में आज कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध चाइनीज़ मांझा एवं जानलेवा धागे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, SI सोनल रावत, अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार, अपर उप निरीक्षक पायल तोमर, कांस्टेबल अमित गौड़, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल गणेश तोमर, कांस्टेबल रवि चौहान द्वारा मांझा एवं पतंग विक्रय करने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई। सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझा बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के संबंध में नोटिस प्रदान किए गए तथा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रतिबंधित माझा बेचते पाए जाने पर सम्बंधित दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

More Stories
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार